फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूंब-तुगाना में बेखौफ धधक रहीं जहरीली भट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लूंब व तुगाना गांव में सिंथेटिक मावा तैयार करने वाली अवैध भट्टियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि त्योहारी सीजन शुरू होते ही दोनों गांवों में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक मावा तैयार किया जाने लगता है। भट्ठी संचालक आसपास के गांवों से सस्ती दर पर दूध का संग्रहण कर उसमें सिंथेटिक पाउडर मिलाकर मावा तैयार करते हैं। शिकायतों के बावजूद खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से गांवों में भट्ठियों पर जांच नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि अधिकतर मावा भट्ठी संचालकों के पास लाइसेंस भी नहीं हैं। इसके बावजूद गांवों में अवैध रूप से मावा तैयार कर दिल्ली समेत कई शहरों में सप्लाई किया जा रहा है। एसडीएम सुभाष सिंह ने उन्हें प्रकरण की जांच करके आगे की कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुखवीर, सुरेंद्र, जयपाल, सुनील, हरेंद्र, संजीव, नवीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें