फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों का सिपाही समेत दो को कुचलने का प्रयास   

Wed, 11 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल युवक यज्ञदेव शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में नेहरू मूर्ति के पास सोमवार की रात बाइक के साथ खड़े दिल्ली पुलिस के जवान समेत खड़े दो युवकों को स्विफ्ट कार में सवार दो युवकों ने कुचलकर मारने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार सहित एक युवक को हिरासत मेें ले लिया, जबकि एक भाग निकला। इस संबंध में उन्होंने थाने पर तहरीर दी है। 
विज्ञापन

मधुबन कॉलोनी निवासी सुनील कुमार राठी पुत्र सुखपाल सिंह राठी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात है। वह सोमवार की शाम अपने दोस्त यज्ञदेव शर्मा पुत्र सोमदत्त शर्मा निवासी बिजरौल के साथ बाइक पर नेहरू मूर्ति के पास सामान खरीद रहा था। तभी एक स्विफ्ट कार में आए दो युवकों से बाइक हटाएं जाने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद स्विफ्ट कार में सवार युवक फिर आए और उन्हें कार से कुचलने का प्रयास किया, जिससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और ये दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का पीछा कर एक युवक को कार समेत हिरासत मेें ले लिया है। जबकि, उसका साथी भाग निकला। इस संबंध में दिल्ली पुलिस के जवान सुनील ने दो लोगों को नामजद कराते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
  फौजी दंपति को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, चालक फरार 
बागपत। बड़ौत से बीमार महिला को दिल्ली लेकर जा रही एंबुलेंस ने बाइक सवार फौजी दंपति को  हाईवे स्थित रिवर पार्क के पास टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस को खाई में छोड़कर चालक चाबी लेकर भाग गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

  दिल्ली निवासी फौजी योगेश अपनी पत्नी मुकेश देवी के साथ मंगलवार शाम बड़ौत से अपने घर वापस बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे शहर के रिवर पार्क के पास पहुंचे, तभी बड़ौत की ओर से आई एंबुलेंस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दंपति घायल हो गई। आरोपी चालक अपनी एंबुलेंस को हाईवे किनारे खाई में छोड़कर चाबी लेकर भाग गया। एंबुलेंस में बीमार महिला थी।  बड़ौत के चिकित्सकों ने महिला को दिल्ली रेफर किया था। उसे लेकर एंबुलेंस चालक दिल्ली जा रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, एंबुलेंस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। बीमार महिला के परिजन उसे दूसरी गाड़ी से दिल्ली लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें