फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में अवैध पेड़ कटान, हंगामा

Tue, 10 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से हो रहे पेड़ों के अवैध कटान के विरोध में कॉलोनीवासियों ने पालिका के कर्मचारियों के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ता देखकर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। लोगों ने इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 नाराज लोगों ने बताया नगर क्षेत्र में लगे पेड़ों की देखरेख की जिम्मेदारी पालिका की है, लेकिन कोई भी अपनी ड्यूटी सहीं ढंग से निर्वाह नहीं कर रहा है। कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से पेड़ों का चोरी छिपे अवैध कटान किया जा रहा है। कॉलोनीवासी मनोज ने कहा कॉलोनी में पेड़ कटान विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है, दर्जनों बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एक माह पहले भी बावली रोड पर पेड़ का अवैध कटान हो गया था। पुलिस से लोगों की नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, वन रक्षक सुनील शर्मा, वन कर्मी मनोज और विकास ने समझा-बुझाकर नाराज लोगों को शांत किया। इस संबंध में वन रक्षक सुनील शर्मा ने कहा नगर मेें लगे पेड़ों की देखरेख की जिम्मेदारी पालिका की है। हंगामा करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान लुहारी राजपाल, मनोज, धर्मेंद्र, प्रदीप, सुरेंद्र, प्रदीप, प्रवीण, संजय, विजय, हरपाल, जोगेंद्र आदि रहे। दूसरी तरफ पालिका के संपत्ति प्रभारी सुनील भारद्वाज ने कहा क्षेत्र में पेड़ों के अवैध कटान की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा चुका है। लोगों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें