फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में भैंसे ने मचाया उत्पात, दो घंटे रही दहशत

विज्ञापन
बागपत के पुराना कस्बे में भैंसा का पकड़ने के लिए लगी लोगो की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कैंटर से उतारा जा रहा एक भैंसा छुट कर भरे बाजार में घुस गया। पुराना कस्बा पुलिस चौकी के पास से उत्पात मचाते हुए दो किलोमीटर तक बाजार में घूमता रहा। कई लोगों को टक्कर मारकर घायल किया। कई वाहन भी तोड़ डाले। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने भाग कर जान बचाई। करीब दो घंटे तक बाजार में उत्पात मचाने के बाद भैंसा शांत हुआ।
विज्ञापन

पुराने कस्बे में एक भैंसे को कुछ लोग कैंटर से उतार रहे थे। कैंटर से उतरते ही भैंसा छूटकर बाजार की तरफ भागने लगा। भैंसे ने पुराना कस्बा पुलिस चौकी के पास से उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उसने वहां खड़ी राजकिशोर की बाइक को टक्कर मारकर तोड़ दिया। बाइक उठाने आए राजकिशोर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। अन्य बाइकों में टक्कर मारता हुआ भैंसा पांडव रोड से होते हुए शौकत मार्केट में पहुंच गया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई और लोग दुकानों के अंदर घुस गए। पांडव रोड चौराहे पर पदम सिंह को भी भैंसे ने टक्कर मार दी। एसपी कार्यालय के सामने से होते हुए भैंसा बड़ौत रोड पर पहुंच गया और कई बाइकों को टक्कर मारकर गिरा गया। इसके बाद भैंसा पुराने कस्बे में पहले से बंधे हुए भैंसों के पास जाकर रुक गया। करीब दो घंटे तक तक उत्पात मचाने के बाद भैंसा शांत हुआ। बाजार में हुई भगदड़ के बाद कोई भी उसे लेने के लिए नहीं पहुंचा।

बागपत के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों के पीछे भागता भैंसा- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें