फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट: किसी के चेहरे खिले तो कोई हो गए मायूस 

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बजट से किसानों के खिल गए चेहरे: बागपत के शुगर मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने जब मोबाइल पर आम बजट देखा तो उनके चेहरे खिल उठे। किसानों के चेहरे की मुसकान शायद यहीं कह रही है। वो बजट से संतुष्ट है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के आम बजट से किसी के चेहरे खिले तो कोई मायूस दिखाई दिया। किसी ने तो बजट को चुनावी बजट करा दे दिया। सिगरेट, पान, तंबाकू खाने वालों को तो बड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन


व्यापारी प्रेम और मनोज वर्मा का कहना है कि टैक्स में छूट होने से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। सरकार का यह कदम सराहनीय है। 
किसान नेता नरेंद्र राणा ने कहाकिसानों की निश्चित न्यूनतम वर्षीय आय सुनिश्चित होनी चाहिए। फसल बीमा होने से किसानों का फायदा नहीं होगा। 
भाकियू नेता और पूर्व सभासद चौधरी हिम्मत सिंह के अनुसार बजट में कृषि यंत्रों के लिए जो बजट का लक्ष्य रखा है, वह कम है। इससे किसानों को ज्यादा फायदा नहीं होगा। 
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा आम बजट, चुनावी बजट है। इसमें किसी का फायदा नहीं होगा। यह किसान विरोधी बजट है। 
युवा राजीव गुप्ता और मोनू पहलवान का कहना है  आम बजट में शिक्षा एवं रोजगार पर ध्यान दिया। इससे छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा मिलेगी और बेरोजगारों को रोजगार मिलेंगे। 
विज्ञापन

गृहणी नेहा शर्मा का कहना है कि आम बजट में महिला के विकास पर ध्यान दिया गया है। यह सरकार का अच्छा कदम है।  
समाजसेवी चौधरी नरेश मानव का कहना है कि सरकार के आम बजट में ग्रामीण इलाकों में गरीबी उन्मूलन व बुनियादी ढांचे पर खर्च करने पर जोर देने से ग्रामीण क्षेत्र में खुशहाली बढे़गी और किसानों को भी इसका काफी फायदा होगा। 

बजट से चमकेगी सड़क 
बागपत। प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के अंतर्गत 27 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया है। इससे नई सड़कों का निर्माण होगा। जो रोड जर्जर हो रही है उनकी बनने की भी उम्मीद जग गई है। 

सिगरेट और तंबाकू खाने 
वालों की होगी जेब ढीली 
बागपत। आम बजट में सिगरेट, पान मसालों के दामों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया। अब इनका सेवा करने वालों की जेब ढीली होगी। 

बेघरों को घर मिलने की उम्मीद जगी 
बागपत। जिनके पास घर नहीं है। आम बजट से उन लोगों की उम्मीद जग गई है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 तक एक करोड़ बेघरों को घर देने लक्ष्य निर्धारित किया है। 

 प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य 
बगापत। आम बजट में ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया गया है। मई 2018 तक देश के प्रत्येक गांवों में बिजली पहुंचने का लक्ष्य है। शत प्रतिशत शौचालय बनाने का लक्ष्य है। 

टकटकी लगाए बैठे रहे लोग 
बागपत। आम बजट के इंतजार में लोग सुबह से ही टीवी के सामने टकटकी लगाए बैठे रहे। बजट देखने के बाद ही उन्होंने राहत ली। मोबाइलों पर भी कुछ किसान और युवाओं ने बजट देखा।  

रेल बजट : नई ट्रेन मिले और जल्द लाइन का दोहरीकरण हो
बागपत। लोगों का कहना है कि रेल बजट से जनपद की रेल लाइन का दोहरीकरण होना चाहिए और नई ट्रेन चलनी चाहिए। प्रवीन मित्तल ने कहा आए दिन ट्रेन देरी से आती है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें