बामनौली में मंचासीन नसीमुद्दीन सिद्दीकी व प्रत्याशी राजबाला चौधरी
- फोटो : amar ujala
बागपत के दोघट में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा भाजपा को चुनाव के समय ही राम मंदिर की याद आती है। उससे पहले कुछ याद नहीं आता, लेकिन इस बार जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है।
जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली में छपरौली विधानसभा से बसपा प्रत्याशी राजबाला चौधरी के समर्थन में आयोजित सभा में नसीमुद्दीन ने कहा नोट बंदी में दो सौ लोगों की जान चली गई। जिनके परिवार भीख मांगने को मजबूर हैं। कई महीने से पूरा देश लाइन में खड़ा हुआ है। क्या यही विकास है। भारत का प्रधानमंत्री अपने आप को चाय बेचने वाला बताता है, लेकिन 10 हजार रुपये का शूट एक बार पहनकर फेंक देता है। जबकि कपड़े बनाने के लिए अलग से कोई कोष नहीं है। इसमें पूर्व एमएलसी एमएल तोमर, कोर्डिनेटर प्रदीप भारती, जिलाध्यक्ष जयकुमार जाटव, जिला प्रभारी सुनील जाटव, शशिकांत प्रेमी, मोमीन अली, याकूब अली, चमन लाल उपस्थित रहे।