फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार जनता पर नहीं चलेगा मोदी का जादू  

Fri, 10 Feb 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में मंचासीन चौधरी अजित सिंह व प्रत्याशी सहेन्द्र रमाला तथा चौधरी साहब सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह पूरे फार्म में दिखे। छोटे चौधरी ने कहा कि इस बार जनता पर मोदी का जादू नहीं चलेगा। केंद्र सरकार की नीतियों से किसान से लेकर व्यापारी तक त्रस्त हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर छपरौली से प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत से प्रत्याशी चौधरी साहब सिंह के समर्थन में आयोजित रैली में अजित सिंह ने सपा और भाजपा को निशाने पर लिया। हाल ही में अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान दिलाएंगे, यदि नहीं दिया तो 14 दिन बाद ब्याज दिया जाएगा। उन्होंने हंसी का गुब्बारा भरते हुए कहा कि यह कानून तो पहले से ही है, उन्हें सब अपनी बात ऊंची रखनी है। उन्होंने कहा कि अभी तक धान का भुगतान नहीं हुआ, गन्ने की फसल तैयार होने वाली है।   मोदी जी ने बाहर से गेहूं मंगा लिया है, जब हमारा गन्ना बाजार में आएगा तो उसे बाजार में उतार देंगे। नोटबंदी से सब्जी बेचने वाले, छोटे उद्योग धंधे बंद हो गए हैं। युवकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बहनजी पर वार करते हुए कहा कि वे धरना-प्रदर्शन नहीं करती हैं उनका धंधा तो कुछ और ही है। अंत में मौजूद भीड़ से कहा कि 11 फरवरी को हैंडपंप को इतना चलाओ की सारे विरोधी दल ध्वस्त हो जाए। सभा को छपरौली प्रत्याशी सहेंद्र रमाला, बड़ौत प्रत्याशी साहब सिंह, डा. मेहराजूदीन, विधायक वीरपाल राठी, जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने विचार रखे। सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, डॉ. अजय कुमार, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, अश्वनी तोमर, अरुण तोमर बोबी, कर्नल ब्रहमपाल सिंह, विकास बाछौड, सुरेश मलिक, सुरेश राणा, अनिल प्रधान सरूरपुर, डॉ. महक सिंह, सतेंद्र प्रमुख, अनिरुद्ध तोमर, सुबोध राणा, अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह लौहडड़ा, डा. इरफान मलिक, जाहिद हसन, सलीम चौधरी, रामकुमार चेयरमैन, सोमपाल राणा, सतीश चौधरी, दीपू तोमर, रीपू तोमर, प्राचार्य यशवीर सिंह तोमर, ब्रजपाल शास्त्री, धीरज उज्ज्वल, राजू तोमर सिरसली, जिला बार अध्यक्ष जयवीर तोमर, देवेन्द्र आर्य एडवोकेट, मांगेराम एडवोकेट आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अता मोहम्मद और संचालन राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन

  भीड़ को देख रालोद सुप्रीमो गदगद 
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा मेें आई भीड़ को देख रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह गदगद हो गए। मुद्दे उछाले और विरोधियों पर निशाना साधते हुए भीड़ की प्रतिक्रिया देख नब्ज टटोली। अजित सिंह ने अपने अंदाज में विरोधियों पर कमेंट किया तो भीड़ ने ठहाके लगाए।

मकानों की छतों पर भी उमड़ी भीड़
बड़ौत। जनसभा से पूर्व ही चौधरी अजित सिंह को देखने के लिए सड़कों, मकानों, दुकानों व पेड़ों पर लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने हादसे न हो, इसके लिए भीड़ को कई बार सख्ती से इधर-उधर किया। 

चौधरी चरण सिंह के लगे नारे
बड़ौत। जनसभा में आए बुजुर्गों, युवाओं ने किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह के जमकर नारे लगाएं। नारे लगते हुए लोगों में जोश भर गया। 
  द बटन, द बटन, द लोकदल, द लोकदल 
बड़ौत। चौधरी अजित सिंह ने अपने ही अंदाज में रंग जमाया। भीड़ को देखकर इतने गदगद हो गए कि उन्होंने कहा कि द बटन, द बटन, द लोकदल, द लोकदल। इस पर मौजूद भीड़ लोकदल, लोकदल के नारे से झूम उठे।
  आपका प्यार है
बड़ौत। चौधरी अजित सिंह ने भाषण मेें कहा कि हर चुनाव में एक सभा बड़ौत में करते हैं। यहीं सभा यह साबित कर देती है कि उनके जीत है। उन्होंने कहा कि मै यहां पर जो भी हूूं आपकी बदौलत हू। आपको मेें धमकाता भी हू, लेकिन आप बुरा नहीं मानते। यह आपका प्यार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें