फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर बीएसएफ एएसआई की पत्नी की मौत

Sat, 22 Feb 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में छह पर काम कर रही बीएसएफ के एएसआई राहुल की पत्नी शिवानी (32) पर बंदरों ने हमला कर दिया। बचकर भागने लगी शिवानी का पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। घायल अवस्था में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव का रहने वाला राहुल बीएसएफ में एएसआई है, जो दिल्ली में तैनात है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एएसआई राहुल की पत्नी शिवानी मकान की छत पर बर्तन साफ कर रही थी। तभी बंदरों का झुंड वहां आ गया और आपस में लड़ने लगे।
शिवानी वहां से बचकर नीचे जाने लगी तो कुछ बंदरों ने शिवानी पर भी हमला कर दिया। तभी शिवानी का पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
मकान के नीचे कमरे में बैठे एएसआई राहुल दौड़कर वहां जाने लगे तो वह भी फिसलकर गिरने से घायल हो गए। उधर,परिवार वाले घायल शिवानी को लेकर बड़ौत के अस्पताल में पहुंचे, वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मेरठ के अस्पताल में शिवानी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें