फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड़-19 के बाद होने वाले परिवर्तनों पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज ने बुधवार को ऑनलाइन संगोष्ठी की। इसमें कोविड-19 के पश्चात होने वाले परिवर्तनों का आकलन मुद्दे, चुनौतियां एवं समाधान पर मंथन किया ।
विज्ञापन

कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा इस समय पूरा संसार कोरोना महामारी की चपेट में आया हुआ है। अभी तक इस महामारी का कोई इलाज संभव ना हो पाएं हैं। इस पर अंकुश लगना भी एक चुनौती है। वर्तमान परिस्थितियों देखकर हम सभी को कोरोना के साथ रहने की आदत डालनी होगी। यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम अपने को इस महामारी की चपेट में आने से किस तरह से बचाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज व्यवस्था और पश्चिमी समाज व्यवस्था में काफी अंतर है। भारतीय समाज व्यवस्था काफी मजबूत है। यहां की पारिवारिक व्यवस्था हैं। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य मिलकर बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर लेते हैं। देश की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा असर गरीब मजदूरों पर पड़ा है। सरकार को उनके उत्थान के लिए ठोस नीतिगत प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें