फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ते और जांगिग करते वक्त न लगाएं मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने कहा मास्क पहन कर न जॉगिंग करें और न ही दौड़ लगाएं, क्योंकि इससे सेहत को खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर वही लोग सुबह के वक्त टहलते हैं जो स्वच्छ हवा लेकर अपनी सेहत को ठीक बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन जब से कोरोना का खतरा सामने आया है, तब से मास्क जीवनशैली में शामिल हो गया और सुबह हो या शाम आम तौर पर लोग घर से निकलते वक्त मास्क पहन लेते हैं और कई घंटे तक मास्क लगाए रहते हैं, क्योंकि टहलते वक्त मास्क लगाने से घुटन हो सकती है। जो कार्बन डाई आक्साइड हम निकालते हैं, वह मास्क लगा होने की वजह से शरीर से बाहर नहीं जाती। इसका सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा दौड़ लगाते समय और तेजी से टहलते वक्त मास्क लगाए रखना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि जब हम सांस लेते हैं तो फेफड़ों में ऑक्सीजन जाता है और कार्बन डाई ऑक्साइड बाहर निकलता है। मास्क पहनने के दौरान भी यह क्रिया जारी रहती है। इस तरह से सांस के समय मास्क में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ती जाती है। ऑक्सीजन के साथ-साथ कार्बन डाई ऑक्साइड भी सांस के रूप में अंदर जाती है। कार्बन डाई ऑक्साइड में हाईपरकेनिया होता है। सिरदर्द, चक्कर आना दौरा पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें