फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बुलाकर प्रेमी को पीट-पीटकर अधमरा किया

Sat, 22 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
man beaten
विज्ञापन
बागपत मे मिस्ड कॉल से एक युवक व युवती के बीच हुए प्रेम में युवक को घर बुलाकर युवती के परिजनों ने बंधक बना लिया। उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल भेजा गया है। 
विज्ञापन


 बुलंदशहर जनपद निवासी युवक के मोबाइल पर दो माह पहले मिस्ड कॉल आई। जब उसने फोन मिलाया तो उधर से लड़की ने फोन उठाया। दोनों के बीच काफी देर तक बात चली और इसके बाद शुरू हुआ बातों का सिलसिला प्रेम में तब्दील हो गया। हाल में युवक पानीपत में एक कंपनी में नौकरी कर रहा है। युवती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी है। युवक ने इस दौरान युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया।   युवती ने यह बात अपने परिजनों को बात बताई तो उन्हें यह नागवार गुजरी। बृहस्पतिवार को युवती के परिजनों ने युवती से युवक पर फोन कराया और उसे घर बुला लिया। देर शाम युवक जब युवक, युवती के घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे बंधक बना लिया और देर रात तक उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी।
  पुलिस ने उसे सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल भेजा गया है। अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का था लेकिन इसमें किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई र्है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें