बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ गया है। छात्र भी तैयारी में जुट गए हैं। छात्रों ने परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार शेड्यूल बनाया हुआ है। बच्चों की परीक्षा को लेकर अभिभावकों की भी दिनचर्या बदल गई है। छात्रों की परीक्षा की तैयारी कराने के लिए अभिभावक रात में देर से सो रहे है और सुबह जल्दी जाग रहे हैं। जिससे बच्चों की तैयारी में कोई कमी न रहे। छात्रों की तरह अभिभावकों ने भी शेड्यूल बनाया हुआ है। इसके लिए बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी परिजन सावधानी बरत रहे हैं। अभिभावकों को डर है कि कहीं परीक्षा की तैयारी में बच्चों की सेहत न बिगड़ जाए।
देर से हो रहा सोना
बोर्ड परीक्षा में अब कुछ दिन बाकी रह रह गए हैं। बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए रात में देरी से सोना और सुबह जल्द उठना पड़ रहा है। उनके जल्द उठने से बच्चे भी सुबह में पढ़ाई करते हैं।
- सहदेव, बिहारीपुर
बच्चों के लिए बदला शेड्यूल
दो साल बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षा न होने से बच्चों के साथ उनका भी शेड्यल बदल गया था। बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए रात में सोने और सुबह उठने के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।-
बबली, कोर्ट रोड