फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लू हाउस रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
-गॉडविन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। किरठल के गॉडविन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित हुई दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 32 स्वर्ण पदक जीतकर ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, रस्साकशी, दौड़ स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कबड्डी व खो-खो में ब्लू हाउस प्रथम रहा। 400 मीटर दौड़ में येलो हाउस विजयी रहा। ब्लू हाउस ने 32 स्वर्ण पदक जीतकर कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्रीन हाउस प्रतियोगिता में उपविजेता रहा। रमाला मिल के उपसभापति जयदेव सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. सुबोध कुमार चौहान, राहुल मान, जयपाल सिंह, अमित शर्मा, सार्थक चौधरी, रितेश पंवार, साहिल दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें