संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस और रेड हाउस ने येलो हाउस को फुटबॉल मैच में हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और हार के बाद निराश होने के बजाए कमियों को दूर कर फिर से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का पहला मैच ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। इसमें ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को 3-1 से हराकर मैच जीता। ब्लू हाउस की ओर से अभिज्ञान, आरव और कबीर ने एक-एक गोल व ग्रीन हाउस की ओर से अयान ने एक गोल किया। प्रतियोगिता का दूसर मैच रेड हाउस और येलो हाउस के बीच खेला गया। इसमें रेड हाउस ने येलो हाउस को 2-1 से हराकर मैच जीत लिया। रेड हाउस की ओर से आरव और अभिनव ने एक-एक गोल और येलो हाउस की ओर से श्रेय ने एक गोल किया। बुधवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइल और फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर पीटीआई राजीव, अजित, बबलेश, संजय, हनुराज, ऋतुराज, दीपक, सुमन, ममता, निधि सहित स्कूल के अन्य शिक्षक-शिक्षकाएं मौजूद रहे।