फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चांदनी ने बॉक्सिंग और ताइक्वांडो में जीते दो पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 5
विज्ञापन

बिनौली। मेरठ में हुए यूनिवर्सिटी गेम में पिचौकरा की पैंथर मूवमेंट एकेडमी की प्रशिक्षु चांदनी वर्मा ने बॉक्सिंग में रजत पदक जीता है।
एकेडमी के कोच जान मोहमद ने बताया कि एकेडमी की प्रशिक्षु बिनौली निवासी चांदनी वर्मा पुत्री मुकेश वर्मा बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। इसने 23 व 24 नवम्बर को मेरठ के एनएएस कॉलेज हुए यूनिवर्सिटी गेम्स में बॉक्सिंग स्पर्धा 52 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। इसके अलावा 27 नवम्बर को कॉलेज में हुई ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता। मंगलवार को एकेडमी पर पदक विजेता को एनआरआई हरपाल सिंह, समाजसेवी गगन धामा, सलाउदीन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें