फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी नैया पार लगाने को नेताओं के लिए जरूरी होगा बुजुर्गों का आशीर्वाद

विज्ञापन
बेगराज सिंह आर्य - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- तीनों विधानसभा सीटों पर 60 साल की उम्र से ज्यादा के एक लाख 48 हजार 152 वोटर
विज्ञापन

- सौ साल से ज्यादा उम्र वाले 292 वोटरों का होगा विधायक चुनने में योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में जहां युवाओं और महिलाओं के मुद्दों की बात हो रही है, वहीं नेताओं के लिए चुनावी नैया पार लगाने को बुजुर्गों का आशीर्वाद भी जरूरी है। जनपद की बागपत, बड़ौत और छपरौली विधानसभा में जिस तरह से बुजुर्ग वोटरों की संख्या है, वह किसी भी सीट पर हार-जीत का समीकरण बदल सकते है। इसके साथ ही यहां उम्र का शतक पूरा कर चुके वोटर भी शामिल है।
तीनों विधानसभा बागपत, बड़ौत, छपरौली में 60-69 वर्ष के बीच वाले 85,835 वोटर है। 70-79 वर्ष के बीच वाले 44,960 वोटर है। 80-89 वर्ष के बीच वाले 14,470 वोटर है। 90-99 वर्ष के बीच वाले 2,595 वोटर है। सौ वसंत देख चुके 292 वोटर है। इन बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना भी नेताओं के लिए जरूरी होगा। क्योंकि इनका आशीर्वाद ही अन्य वोटों का रुख भी तय करता है। आज भी काफी परिवार ऐसे है जो बुजुर्ग के तय किए गए प्रत्याशियों को वोट करते है। इन बुजुर्गों तक नेताओं के लिए सोशल मीडिया के सहारे भी पहुंचना मुश्किल है। इसलिए अन्य माध्यम व खुद जाकर ही इन तक पकड़ बनानी होगी।
विज्ञापन

मतदान जरूर करना चाहिए
बागपत में दिल्ली रोड पर रहने वाले 104 वर्ष के बेगराज सिंह आर्य कहते है कि वह अब तक हर चुनाव में वोट कर चुके है। अब भी वोट डालने के लिए तैयार है। हर किसी को मतदान करना चाहिए, क्योंकि मतदान करके ही हम अपने पसंद के विधायक को चुन सकते है।
हर कोई जरूर करे मतदान
बागपत की पंचशील कालोनी में रहने वाले 81 वर्षीय मास्टर रघुवीर सिंह कहते है कि उन्होंने काफी चुनाव देखे है और मतदान भी हमेशा किया है। मतदान करना हमारी जिम्मेदारी है और हर किसी को यह जिम्मेदारी बखूबी निभानी चाहिए।
मतदान के लिए जागरूक भी करना चाहिए
बागपत के मुन्नालाल एंक्लेव के रहने वाले 65 वर्षीय राधेश्याम शर्मा का कहना है कि पहले मतदान करने के लिए चुनाव का इंतजार करते थे, लेकिन अब चुनावों को लेकर उत्साह कुछ कम रहता है। हम सभी को मतदान जरूर करना चाहिए और अन्य को भी जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन

मतदान करके ही नेताओं के आगे रख सकते है बात
बागपत के चमरावल रोड के रहने वाले 80 वर्षीय तिलकराम कहते है कि पुराने जमाने और इस वक्त के चुनाव में काफी बदलाव है। लेकिन मतदान करना बहुत जरूरी है। तभी हम अच्छे नेताओं को चुन सकते है और उनके सामने अपनी बात रख सकते है। इसलिए मतदान जरूर करना चाहिए।

मास्टर रघुवीर सिंह- फोटो : BAGHPAT

पंडित राधेश्याम शर्मा- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें