बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज व जनता वैदिक कॉलेज में उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर दूसरे दिन मंगलवार को भी महाविद्यालय के शिक्षक संघ के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया।
दिगंबर जैन महाविद्यालय के शिक्षकों ने फुपुक्टा एवं मूटा के आह्वान पर प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, पीएचडी धारकों के लिए पांच इंक्रीमेंट, प्रोफेसर पदनाम की कट ऑफ डेट जिस तिथि से शासनादेश जारी हुआ तय हो, सेवानिवृत्ति की आयु यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुसार 65 वर्ष करने, महाविद्यालय के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सीय सुविधा आदि प्रमुख मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में डॉ. विजय पाल सिंह, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. ओमवती, डॉ. सुनीता, डॉ. सतीश पाल सिंह, डॉ. प्रज्ञान चौधरी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सुंदरपाल सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. शोकेंद्र शर्मा, डॉ. दीपक जैन शामिल रहे।
उधर, जेवी कॉलेज में डॉ. अमरपाल सिंह के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार, बाबूराम, डॉ. नरेंद्र सिंह पूर्व प्राचार्य, डॉ. देवेन्द्रपाल सिंह तोमर, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. उर्मेंद्र कुमार, डॉ. ब्रजराज सिंह तोमर, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. पुखराज सिंह, डॉ. हरीश कुमार, अमित आनंद, डॉ. राजाराम यादव, डॉ. हीरालाल, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. मालती, डॉ. इंदु शामिल रहे।