फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार शाम एबीवीपी के संगठन विस्तारक से दरोगा ने की थी अभद्रता
विज्ञापन

इसके विरोध में पालिका चेयरमैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया था धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन विस्तारक के साथ दरोगा द्वारा अभद्रता करने के विरोध में बाजार पुलिस चौकी पर चल रहा धरना बुधवार की देर रात सीओ के आश्वासन पर समाप्त हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 11 मार्च तक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार पुलिस चौकी पर दरोगा के खिलाफ धरना शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि चेकिंग के नाम पर दरोगा दिग्विजय ने परिषद के संगठन विस्तारक ओजस गौड़ के साथ अभद्रता की। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना पर पालिका चेयरमैन अमित राणा, भाजपा नेता बिजेंद्र शर्मा, राकेश जैन आदि भी मौके पर पहुंचे गए थे और धरने पर बैठ गए थे। बुधवार की रात करीब पौने एक बजे सीओ हरीश भदौरिया मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को किसी तरह समझाबुझा कर शांत किया। आश्वासन दिया कि दरोगा के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि 11 मार्च तक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा धरना शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर पालिका चेयरमैन अमित राणा, नितिन गोस्वमी, अतुल जैन, अमित जैन, अंकित लपराना, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें