अग्रवाल मंडी टटीरी । महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम हुआ। महाअभियान का वंदोमातरम से शुभारंभ किया। जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
शनिवार को महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में आयेाजित हुए प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ वंदोमातरम से किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अन्य पार्टियों से भिन्न होता है। जो पार्टी से ऊपर राष्ट्र को समर्पित रहते है।
मोहित बेनिवाल ने सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की आह्वान किया। क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा राष्ट्रवाद को जीवित रखने के लिए भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार बहुत जरूरी है। देश में जब तक भारतीय संस्कृति को मानने वाले रहेंगे, तब तक देश की एकता अखंडता बनी रहेी।
संजय शर्मा ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने कहा था कि जब मनुष्य जीवन के ऐसे मोड पर खड़ा हो जाए जहां उसे कोई रास्ता नजर न आए तो उसे स्वयं आत्मसात करना चाहिए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय खोखर और संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट रविंद्र राठी ने किया।
रामपाल नेहा, प्रियंका, जयप्रकाश प्रेमदेव, डॉ. आत्माराम तोमर, महेश आर्य, प्रविंद्र आर्य, केपी मलिक, कौशल त्यागी, सोनिया चौधरी, सुदेश चौहान, अजय चौहान, सुरेंद्र तोमर, एसएस त्यागी, निरंजन सिंह, अनिल चौहान, अशोक चौहान, अनिता देवी, प्रहलाद सिंह, राजेंद्र सिंह आदि रहे।