फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1027 बूथों पर 200-200 नए सदस्य बनाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ से मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम अंतर्गत सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। जिसे सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में भी नए सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

अमीनगर सराय मंडल के कहरका मुकारी शक्ति केंद्र पर संयोजक श्रीकांत शर्मा के आवास पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर सीधा प्रसारण देखा गया। जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान जिला संयोजक कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि जनपद में 1027 बूथों पर 200-200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान में बूथ लेवल तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर सीधे सदस्य बनाएंगे। सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी के लिए मंडल स्तर तक टीम गठित की गई है। इस दौरान विधानसभा विस्तारक गौरव चौधरी, कृष्ण पाल शर्मा, मंडल संयोजक सत्यप्रकाश त्यागी, बालेश्वर दयाल शर्मा, सतीश, राहुल शर्मा, अंकुर शर्मा ,संजय त्यागी, कपिल देव, भूरी सिंह जाटव, बालकराम जाटव, ओमी वाल्मीकि, अजय दीप वाल्मीकि मौजूद रहे।
उधर, जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में बुढेड़ा में बूथ संख्या 232 पर सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लाइव सुना। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर बहुत से लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के निर्देश दिए। यहां बूथ अध्यक्ष गौरव, जितेंद्र अन्य ग्रामवासियों के साथ लाइव सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें