फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बागपत में पार्टी नेताओ को दिया चुनाव में जीत का मंत्र

Sat, 05 Nov 2022 01:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने जिला कार्यालय पर नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें निकाय चुनाव के लिए एकजुट होने की सलाह दी और जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने जिला कार्यालय पर नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव के लिए कमर कसने की सलाह दी और जीत का मंत्र दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने अपनी समस्याएं भी उठाईं। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को बागपत पहुंचे, जहां उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इस दौरान सभी पार्टी नेताओं से निकाय चुनाव में एकजुट होने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: UP: भैया थोड़ा दूर खड़े रहकर बात करो.., किशोरी के ऐसा कहते ही भड़का युवक, चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहकर सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताएं और उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाएं। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपने समस्याएं भी रखीं। 

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करने एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष का जोर-शोर से स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें