फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत, खूब उड़ा भगवा गुलाल, बढ़ गई मांग

विज्ञापन
बड़ौत में सजी रंगों की एक दुकान - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
20 लाख रुपये का भगवा रंग का गुलाल बिक गया जनपद में दो दिन में ही
विज्ञापन

होली नजदीक, रंग व्यापारियों भेजी जा रही डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विधानसभा चुनाव में इस बार यूपी समेत चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भगवा गुलाल खूब उड़ा। जानकर अचरज होगा कि बागपत जनपद में दो दिन में ही 20 लाख रूपये के भगवा गुलाल की ब्रिकी हो गई। स्थिति यह हो गई इस समय जनपद में भगवा गुलाल की किल्लत हो गई है। होली नजदीक है, ऐसे में व्यापारियों ने इसके लिए डिमांड भेजी है।
होली पर्व में अभी छह दिन शेष है। मगर, बाजार में पिछले दो दिन में गुलाल खासकर भगवा रंग की ज्यादा डिमांड रही। हालात यह रहे कि दो दिन में करीब 20 लाख रुपये का भगवा रंग का गुलाल बिक गया। इसका कारण रहा यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा की प्रचंड जीत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब गुलाल उड़ाया। रंग व्यापारी विनोद ने बताया कि जनपद में सात होलसेलर है और 250 से अधिक रंगों की दुकानें है। इस बार उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा समेत चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बाजारों में सबसे ज्यादा भगवा रंगके गुलाल की मांग बढ़ गई है। मतगणना से आज तक जनपद में 20 लाख रुपये भगवा रंग का गुलाल बिक गया है। इस समय जनपद में भगवा रंग की भारी मांग है। इसे देखते हुए दिल्ली, हरियाणा और यूपी के हाथरस सहित अन्य जगहों से भगवा रंग का गुलाल डिमांड भेजकर मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग व्यापारी अर्चित गुप्ता ने बताया कि बाजारों में हर रंग के गुलाल की मांग रहती है परंतु इस बार भगवा रंग के गुलाल की बिक्री ज्यादा है। भाजपा की जीत ही इसका कारण है। उम्मीद है कि होली तक इसका कारोबार और बढ़ेगा। इसीलिए डिमांड भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें