विद्यालय प्रबंधन समिति और एसएमसी सदस्यों की कार्यशाला आयोजित
बिनौली। विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा भाजपा सरकार ने शिक्षा के स्तर को ऊंचा किया और प्राथमिक विद्यालयों को आकर्षक कर मॉडल विद्यालय बनवाया।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को बिनौली के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंधन समिति ( एसएमसी ) के अध्यक्ष, सचिव और ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक बिनौली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं जैसे मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, मुक्त किताबों का वितरण में सहयोग देने को कहा।
कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सतीश चंद शर्मा ने की। संचालन मनोज विश्नोई ने किया। इसमें विकास मलिक, आजाद सिंह, पूर्व प्रधान संजू चौधरी, एबीएसए रंजन कुमार, मा. शशि भूषण शर्मा, अवध शर्मा, पवन कुमार, विशेष कुमार, प्रधान उपेंद्र धामा, डायरेक्टर मनोज कुमार, कृष्णपाल सिंह, अंकित तोमर, गौरव राणा, विवेक चौधरी, रविकांत, सौरभ शर्मा, कुसुमलता, वीरेंद्र सिंह, सुधीर राजपूत, सूबेदार प्रताप सिंह, विपिन सोलंकी, वरुण कुमार, विकास सोलंकी, इस्लाम, राजीव चिकारा, सलीमुद्दीन आदि उपस्थित रहे।