बोले- पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे करें वादे
राकेश टिकैत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया है। इस तरह सरकार से गन्ने की कीमत 650, धान की 3700 रुपये प्रति क्विंटल व गेहूं की 4100 रुपये प्रति क्विंटल की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने वादे पूरे करें।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता हत्याकांड का खुलासा: पुलिस पूछताछ में आरोपी बोला- रिश्तेदार होते हुए नौकर की तरह रखते थे, इसलिए मार डाला, दो गिरफ्तार
सरकार ने बातचीत शुरू नहीं की तो दिल्ली के दरवाजे तोड़ देंगे किसान
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल सिंह के गांव हिसावदा में राकेश टिकैत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए दस महीने हो गए है। लेकिन सरकार ने दिल्ली के दरवाजे बंद कर दिए है और बातचीत नहीं कर रही है। राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने बातचीत के लिए दिल्ली के दरवाजे नहीं खोले तो किसान उन दरवाजों को तोडऩा भी जानता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान हितों की बात करने वाले को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया तो बिजली के रेट भी यूपी में सबसे ज्यादा है। किसानों के गन्ना बकाया अभी तक नही दिया।
राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून रद्द करने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा और तभी किसान अपने घर जाएगा। वहां रालोद नेता अहमद हमीद, आप नेता सोमेंद्र ढ़ाका, रालोद जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने संबोधित किया। इस दौरान पंडित श्री किशन शर्मा, गौरव मलिक आदि मौजूद रहे।