फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत-कोताना मार्ग पर युवकों से बाइक और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने तहरीर पर मामला किया दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना जा रहे बाइक सवार दो युवकों से बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूूट लिए। इतना ही नहीं पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोताना गांव निवासी अरुण पुत्र सतपाल अपने दोस्त दीपक पुत्र सतेन्द्र निवासी आदिलाबाद के साथ बड़ौत किसी काम से आया था। काम पूरा कर जब वे कोताना जा रहे थे तो जौनमाना से बोहला रास्ते के बीच खड़े बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनसे बाइक, तीन मोबाइल लूट लिए। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें