-श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मांगी मन्नतें
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। साल के पहले सोमवार को पुरा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर सुख व शांति के लिए मन्नत मांगीं।
मंदिर में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। पुरा महादेव गांव के अलावा आसपास के गांवों से आए भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही परिवार में सुख-शांति की कामना की। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर में पुलिस बल मौजूद रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओ की काफी भीड़ रही। आसपास के गांव के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान का जलाभिषेक कर प्रसाद चढ़ाया।