फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बाइक चोर गिरोह का एक सक्रिय बदमाश दिल्ली रोड से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच बाइक और एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी को मुखबिर ने सूचना दी दिल्ली रोड पर बाइक चोर गिरोह का एक सक्रिय बदमाश खड़ा हुआ है, जो बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उक्त बदमाश को दबोचा। बदमाश ने पुलिस को चकमा देकर भागने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पांच बाइकें व एक अवैध चाकू बरामद किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया पकड़ा बदमाश संदीप बूढपुर गांव का है। उसकी निशानदेही पर पुलिस से बाइक नंबर यूपी 17के 0113 , डीएल 3एससीसी 0505, एचआर 01एई 3995, यूपी 11बीपी 0046 और फर्जी नंबर प्लेट की बाइक व एक चाकू बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें