फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

Mon, 17 Apr 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला-दोघट
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर किशनपुर बराल के निकट ट्रक बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे दिल्ली लेकर गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में गम का माहौल है। रालोद विधायक सहेंद्र सिंह ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन


रमाला गांव निवासी राहुल (23) बाइक से परिचित से मिलकर घर लौट रहा था। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर किशनपुर बराल और रमाला गांव के बीच में एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक का पहिया राहुल के ऊपर से उतर गया।

परिजन गंभीर हालत में घायल को लेकर दिल्ली स्थित अस्पताल में पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान रविवार को राहुल की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। उधर, युवक की मौत से गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन


उधर, रालोद विधायक सहेंद्र सिंह ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वहीं, चांदीनगर के पास बाइक फिसलकर गिर जाने से दो युवक सईद और महबूब घायल हो गए। उधर, पलड़ा गांव के ईट भट्ठे से अपने परिवार के साथ पलड़ी गांव लौट रही प्रमोद की दस वर्षीय बेटी तनु को बरनावा की तरफ से आ रही आल्टो कार ने पीछे से टक्कर मार दी। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें