फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा के पास मंगलवार शाम को कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नवादा गांव का रहने वाला नरेंद्र उर्फ मोल्लू (24) गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास परचून की दुकान करता था। वह मंगलवार शाम को भट्ठे पर ही मजदूरी करने वाले शामली जिले के लिलोन खेड़ी गांव के अफजाल के साथ बाइक से बालैनी जा रहा था। बालैनी टोल प्लाजा के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मोल्लू की मौके पर मौत हो गई जबकि अफजाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मोल्लू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कार को छोड़कर चालक भाग गया। कार को पुलिस ने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी विरजाराम ने बताया कि आरोपी कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें