फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बड़ौत में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खंभे से सिर टकराने पर युवक की मौत

Mon, 27 Nov 2023 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बागबत जिले के बड़ौत के बाछौड़ गांव के ईंट भट्ठे के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक का सिर पास खड़े खंभे से टकरा गया था। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक घर का इकलौता चिराग था। 
विज्ञापन


युवक की मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। सोमवार को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। बाछौड़ गांव निवासी आयुष (17) पुत्र बोबी रविवार की शाम किसी काम से बड़ौत आया हुआ था। 

काम पूरा होने के बाद जब देर रात आयुष बाइक से गांव लौट रहा था, तो गांव के बाहर  ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पास खड़े खंभे से टकरा गई और आयुष का सिर खंभे में टकरा गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घर का इकलौता चिराग था आयुष
युवक की मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है, क्योंकि युवक घर का इकलौता चिराग था। सोमवार को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। उधर सूचना पर रालोद नेताओं सहित अन्य राजनीतिक पार्टी के लोगों ने गमगीन परिजनों को घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें