फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजरौल आर्य समाज ने किया सीएए का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज ने मंगलवार को बिजरौल गांव में यज्ञ किया। इसमें लोगों ने आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान बिजरौल आर्य समाज के सदस्यों ने सीएए का समर्थन भी किया।
विज्ञापन

यज्ञ के ब्रह्मा हंशदीप आर्य व वंश तोमर रहे। उन्होंने कहा कि यज्ञ में आहुतियां डालने से जहां मनुष्य को मन की शांति प्राप्त होती है, वहीं यज्ञ से पर्यावरण शुद्धिकरण में मदद मिलती है। आधुनिकता के कारण लोग धार्मिक कार्यों से दूर होते जा रहे हैं। पहले समय में कम से कम एक बार सप्ताह में घरों में यज्ञ हो जाया करते थे, लेकिन अब भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पैसा कमाने के चक्कर में ईश्वर को स्मरण करना भूल गए हैं और यज्ञ से भी दूर होते जा रहे हैं। पंकज तोमर ने कहा कि घर के युवाओं और बच्चों को धार्मिक कार्यों में हिस्सेदारी कराने के लिए अभिभावकों को आगे आना चाहिए। रतन आर्य ने भी विचार रखे। इस दौरान आर्य समाज बिजरौल ने सीएए को अपना समर्थन किया और सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया। यज्ञ में आर्य समाज के अध्यक्ष वेद सिंह आर्य, पूर्व अध्यक्ष महक सिंह आर्य, रतन आर्य, थांबा चौधरी यशपाल तोमर, राजन आर्य, पंकज, अमित तोमर, कपिल तोमर, मन्नू तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें