फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा यूनुस चौधरी व शहरध्यक्ष राकेश शर्मा बने

विज्ञापन
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डाक्टर यूनुस चौधरी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कांग्रेस हाईकमान ने बागपत जनपद में डॉक्टर यूनुस चौधरी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि शहर अध्यक्ष पद पर दूसरी बार राकेश शर्मा पर ही भरोसा जताया है। डॉक्टर यूनुस चौधरी के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

बागपत में वर्ष 2012 में पहली बार रामकुमार पंवार को कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया था। तभी से रामकुमार लगातार तीन बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। इस बार पार्टी हाईकमान ने डॉक्टर डॉ यूनुस चौधरी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा शहर अध्यक्ष पद पर दूसरी बार राकेश शर्मा पर भरोसा जताया गया है। डॉक्टर यूनुस चौधरी के जिलाध्यक्ष बनने की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन कर बधाई दी।
इस संबंध में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने बताया कि पार्टी को और मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा। एक-एक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। उधर, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार ने पार्टी के आदेश को सर्वमान्य बता। उन्होंने सात वर्षों से पार्टी को मजबूत करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें