फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में बच्चों के बीच बने विवाद में बडे़ आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह औरंगाबाद निवासी राशिद और मुस्तकीम के बच्चे मकान के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों परिवारों के बच्चों के बीच विवाद बन गया। बच्चों के बीच गाली गलौच भी हुई। दोनों पक्षों के बच्चों ने अपने अपने घर जाकर परिजनों को विवाद के बारे में बताया। बच्चों के विवाद को सुनकर बडे़ आक्रोशित हो गए और आमने सामने आ डटे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष का मुस्तकीम और दूसरे पक्ष का राशिद घायल हो गए। आस पास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें