फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने समन तामील नहीं कराए तो अब डीजीपी व गृह सचिव को पत्र भेजेगी कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही प्रवीण की मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से कोर्ट खफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। टीकरी चौकी पर सिपाही प्रवीण की मौत के मामले में एसआई, सिपाही व रसोइया कोर्ट में पेश नहीं हो रहे है। थाना पुलिस भी उनके समन नहीं दे रही है। इस पर कोर्ट ने पुलिस को आखिरी चेतावनी दी है कि अगर अब समन नहीं पहुंचाए गए तो इस बाद डीजीपी व गृह सचिव को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी चौकी पर 31 अक्टूबर 2019 को सिपाही प्रवीण कुमार की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने घटना को आत्महत्या माना था तो परिजनों ने हत्या होने की बात कही थी। इस मामले में कोर्ट ने एसआई भगवत सिंह, सिपाही सत्यप्रकाश शर्मा व रसोइया पदमावती के समन जारी करके तलब किया हुआ है। पीड़ित पक्ष के वकील सतेंद्र दांघड़ का कहना है कि समन जारी होने के बावजूद तीनों में कोई भी अभी तक कोर्ट में पेश नहीं हुए। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट एडीजे की अदालत ने आदेश दिए है कि आरोपियों को समन तामील कराने के लिए यह आखिरी चेतावनी है। इसके बाद भी समन तामील नहीं कराए जाते है तो अब सीधे डीजीपी व गृह सचिव को इंस्पेक्टर दोघट पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें