अमीनगर सराय के खिंदौड़ा मार्ग पर योग केंद्र व आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए भूमि पूजन करते डीएम राजक
- फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय में खिंदौड़ा मार्ग पर नगर पंचायत की भूमि पर योग केंद्र व आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को डीएम राजकमल यादव ने भूमि पूजन किया।
कस्बा में काफी समय से किराए के भवन में आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। अब नगर पंचायत की भूमि पर आयुर्वेदिक अस्पताल व योग केंद्र के लिए भूमि पूजन किया गया। अस्पताल में मरीजों के लिए चार बेड की व्यवस्था की जाएगी। डीएम राजकमल यादव ने योग केंद्र व अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इसमें क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता, चेयरमैन मांगेराम यादव, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी रानी, फार्मासिस्ट जगन्नाथ पांडेय, डॉ. इकराम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. विनोद कुमार चेयरमैन अग्रवाल मंडी टटीरी, सत्येंद्र शर्मा, मोंटी सैफी, विनोद आदि मौजूद रहे।
नदारद मिले कर्मचारी का वेतन काटने का निर्देश
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बुधवार को नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ संजय गुप्ता कार्यालय से नदारद मिले। उन्होंने ईओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पंचायत कार्यालय का रजिस्टर चेक करके निर्देश दिए। संवाद