पुलिस ने शव को कब्जा में लिया, सिरसली से बड़ौत किसी काम से आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सिरसली गांव से बुधवार को बड़ौत किसी काम से आए एक व्यक्ति की बिनौली फाटक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
लुहारी निवासी बसंता (55) बुधवार को सिरसली गांव निवासी राहुल के यहां रह रहा था। गांव में ही उगाई पर जमीन ले रखी थी। बुधवार को वह किसी काम गांव से बड़ौत आया हुआ था। लौटते वक्त बिनौली फाटक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बिनौली रोड पर एक गली में पड़ा मिला। जेब में मिले आधार कार्ड उसकी पहचान हुई। कोतवाल रवि रत्न ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक दृष्ट से यह लग रहा है कि अत्यधिक शराब पीने से व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी।