भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किया गया प्रबुद्ध सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कैराना से भाजपा सांसद ने कहा कि प्रबुद्ध लोगों की वजह से ही समाज का विकास होता है। प्रबुद्ध वर्ग के बिना देश और समाज के बेहतरीन की कल्पना नहीं की जा सकती। भाजपा की हर वर्ग के लोगों के विकास के बारे में काम करने की सोच है और कार्य निरंतर जारी है।
बुधवार को आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कैराना सासंद प्रदीप चौधरी ने कहा कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य किए है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। योगी राज में गुंडागर्दी समाप्त करते हुए प्रदेश की सूरत को बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह को भाजपा अपना आदर्श मानती है। उन्होंने किसान हित के लिए बहुत से कार्य किए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल की जगह बुलडोजर के बयान पर कहा कि उनके पास चुनाव के कोई मुद्दे नहीं है, इसलिए ऐसे बड़बोले बयान दे रहे है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक केपी मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, पालिका चेयरमैन अमित राणा, बिजेंद्र शर्मा, प्राचार्य डॉ सतीश शर्मा, डॉ प्राचार्य वीरेंद्र सिंह, डॉ अरविंद कुमार, डॉ जीपी सिंह, डॉक्टर महेश कुमार मुछाल, डॉ किरण गर्ग, डॉ दीपक जैन, राजेश चौहान, मनोज विश्नोई, डॉ निर्मल गुप्ता, संदीप शर्मा, प्रदीप जैन, अरविंद त्यागी, जेपी सिंह, अमित पांडेय, वीके द्विवेदी, विजयवती पंवार, मास्टर राजीव तोमर, दीपक भारती, राकेश जैन, सरिता चौधरी, विनोद पांचाल, अमित जैन, आत्माराम मौर्य आदि मौजूद रहे।