फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-बावली मार्ग हुआ गड़ढों में तब्दील

विज्ञापन
बड़ौत में बावली रोड़ पर बने गड़ढों का दृश्य। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
आए दिन वाहन चालकों के साथ हो रहे हादसे
विज्ञापन

बार-बार शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बीचों-बीच से गुजर रहे बड़ौत-बावली मार्ग की लंबाई लगभग 700 मीटर है। यह मार्ग डेढ़ साल से पूरी तरह से टूटा पड़ा है। मार्ग में गहरे गड्ढे बन चुके है, जो बरसात में बिल्कुल भी नहीं दिखाई देते। इस मार्ग पर वाहन चालकों के साथ हादसा होना अब आम बात हो गई है। इससे लोग परेशान है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
बावली रोड निवासी रमेश व अश्वनी चौहान का कहना है कि मार्ग में गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे है। कभी भी इस मार्ग पर बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय तोमर व सतीश मलिक ने बताया कि यह नगर का मुख्य मार्ग है जो बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने का काम करता है। इसके बावजूद भी इस मार्ग की अनदेखी की जा रही है। मार्ग में बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए है।
सुनील चौहान का कहना है कि मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। धूल उड़कर आसपास रहने वाले लोगों के घरों और दुकानों में घुस जाती है।
मार्ग का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल बरसात के चलते काम शुरू नहीं कराया जा रहा है। - अमित राणा, चेयरमैन, नगर पालिका बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें