महावतपुर गांव में निरीक्षण करते डीपीआरओ।
- फोटो : BARAUT
डीपीआरओ ने महावतपुर, रूस्तमपुर व बावली गांव का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारीलाल ने शुक्रवार को महावतपुर, रूस्तमपुर व बावली गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव में फैली गंदगी को देख डीपीआरओ भड़क उठे और उन्होंने सफाई कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई।
डीपीआरओ सबसे पहले महावतपुर गांव पहुंचे। उन्हें सामुदायिक शौचालय के सामने गंदगी पड़ी मिली। इस पर डीपीआरओ नाराजगी जतायी। इसके बाद उन्होंने रूस्तमपुर व बावली गांव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालयों, खाद के गड्ढों, पंचायत घरों, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। ग्राम सचिव विकास कुमार से उन्होंने कराए गए कार्यों की जानकारी ली। डीपीआरओ ने बताया कि गत योजना में हुए सभी तरह के कार्यों की जानकारी एकत्रित की गई है। जो कार्य पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के अलावा गांव में तैनात सफाई कर्मियों से भी बात कर उनके वेतन की स्थिति जानी।