बड़ौत। सोमवार को तीन दिन बाद बैंक शाखाएं नियत समय से खुलेंगी। एटीएम की खाली कैश ट्रे को फुल किया जाएगा। अवकाश के चलते जिले के उपभोक्ताओं के बैंक संबंधित कामकाज लटक गए थे। इस कारण वह परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बैंकों में कामकाज हुआ था। उसके अगले दिन द्वितीय शनिवार व रविवार फिर सोमवार को बुद्धपूर्णिमा का अवकाश हो गया। इस कारण बैंकों में लगातार तीन दिन तक बंदी रही। इस कारण लोगों के कामकाज लटक गए। साथ ही जिलेभर में लगे ज्यादातर एटीएम खाली हो गए। इस कारण उपभोक्ताओं को नकदी के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ा। अब मंगलवार से बैंक खुलने के साथ कामकाज पटरी पर लौटेगा। बैंक उपभोक्ता राहत की सांस लें सकेंगे। संवाद