खेकड़ा। नगर निवासी खिलाड़ी ने दिल्ली में आयोजित वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। नगर में आगमन पर उसका जोरदार स्वागत किया गया।
नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी ललित वशिष्ठ का पुत्र अनंत वशिष्ठ प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। 12 से 15 मई तक दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 82वीं दिल्ली वार्षिक एथलेटिक चैंपियनशिप में खिलाड़ी अनंत ने अपने वर्ग में 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। रविवार को खेकड़ा लौटने पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने अनंत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अजय धामा, सुधीर धामा, संदीप प्रजापति, संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रवेश धामा, आशीष धामा, शुभम धामा, जतिन शर्मा, सोनू धामा आदि मौजूद रहे। संवाद