फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी महाराज की रथयात्रा धूमधाम से निकाली

Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाला जी जयंती महोत्सव पर बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में घनश्याम गंज मंडी स्थित सत्यनारायण मंदिर से बालाजी महाराज की रथयात्रा निकाली । जो  देर रात मंदिर पर समाप्त हुई। 
विज्ञापन


   रथयात्रा का उद्घाटन सुभाष बंसल ने किया। रथयात्रा में बालाजी महाराज का झंडा लेकर बच्चे चल रहे थे। उसके पीछे ढोल तासा पार्टी चल रही थी। रथयात्रा में शंकर सैंय्या पर विष्णु, माता मैय्या, काली-दुर्गा की बंगाली पूजा, गब्बर सिंह, राधा-कृष्ण नृत्य, महाकाल, डांडिया नृत्य, साईं बाबा, गणेश जी आदि भव्य झांकिया चल रही थी।

झांकियों के बीच-बीच में मेरठ, मीरापुर, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, बड़ौत, टटीरी, खेकड़ा आदि बैंड धार्मिक धुने बजाते चल रहे थे। सबसे पीछे कीर्तन मंडली धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु थिरक रहे थे। सबसे पीछे बालाजी महाराज का रथ चल रहा था।  
विज्ञापन


शोभायात्रा घनश्याम गंज मंडी से शुरू होकर अग्रसैन चौक, संजय मूर्ति, ठाकुरद्वारा, नेहरू मूर्ति, अतिथि भवन, गांधी रोड, सांरग सिनेमा, शिव चौक होते सत्यनारायण मंदिर घनश्याम गंज मंडी पर समाप्त हुई।

इसमें सारथी के रूप में सुशील कुमार गुप्ता, मुख्य अतिथि विधायक कृष्णपाल मलिक, राधेश्याम अग्रवाल, चंवर ढुलावनकर्ता माधव गुप्ता, भंडारा प्रसाद कर्ण सिंह, चोला भेंटकर्ता अंकुर जैन, ध्वजारोहण राकेश जैन, छत्र भेंटकर्ता विवेक गुप्ता रहे। इसमें आशीष जैन, हर्षित जैन, बीजू मारवाड़ी, अमित, प्रवीण बग्गा, मनोज जिंदल, ऋतुराज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें