फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटस्ट्रोक से बिगड़ रही हालत, बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
आस्था हॉस्पिटल में मरीज की जांच करते डॉक्टर - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
तेज धूप और उमस के कारण डायरिया की चपेट में बच्चे, बुजुर्गों को भी हो रही परेशानी
विज्ञापन

बड़ौत सीएचसी में रोजाना पहुंच रहे 850 से 900 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सूर्य देव आग उगल रहे है। पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। बाहर निकलने पर लोग हीटस्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। बच्चों में डायरिया की शिकायत बढ़ गई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ज्यादातर लोग उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। सीएचसी पर जहां पहले पूरे दिन 600 से 700 मरीज आते थे, अब संख्या 850 से 900 पर पहुंच गई है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत आ रही है। सामान्य मरीजों का उपचार कर घर जाने दिया जा रहा है। बताया कि गर्मी ज्यादा होने से मरीजों की संख्या 900 तक पहुंच गई। इसमें सावधानी की जरूरत है। खासकर बच्चों को लेकर कतई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण
- इसे लू लगना भी कहते हैं। थकान, सिरदर्द, चक्कर एवं बेहोशी भी आती है।
- इसमें शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। पसीना आना बंद होना घातक है।
- कई बार लक्षण उभरने के आधे घंटे में ही शरीर का तापमान 105 डिग्री पार कर जाता है।
- ज्यादा तापमान से शरीर का पानी सूखता है। लिवर, किडनी समेत कई अंग नाकाम हो सकते हैं।
- मांसपेशियों में खिंचाव के साथ ही पेशाब में गाढ़ापन व आंखें धंसने लगती हैं।
- ऐसे मरीजों को वातानुकूलित वाहनों में अस्पताल ले जाना चाहिए। गर्दन, कमर एवं बगल में आइस पैक रखें।
ये है चिकित्सकों की सलाह
1- बच्चों को धूप में न निकलने दें।
2- फास्ट फूड का सेवन गर्मी के दिनों में नहीं करना चाहिए।
3- घर में बना पौष्टिक भोजन करें।
4- सलाद और हरी सब्जी जरूर खाएं।
5- बाहर से आने पर तुरंत पानी न पीएं। इससे तबीयत बिगड़ सकती है।
6- डायरिया से पीड़ित मरीजों को तुरंत ग्लूकोज और ओआरएस दें।
17 और 18 मई को बदल सकता है मौसम का मिजाज
खेकड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र की मौसम विज्ञानी डा. अंकिता नेगी ने बताया कि गत वर्ष भी मई में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। तापमान फिलहाल 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं बढे़गा। अब इससे राहत मिलेगी। 17 और 18 मई को बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवा चलने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदा बांदी भी हो सकती है।
ऐसे बढ़ रहा तापमान
दिनांक तापमान
15 मई 44
14 मई 44
13 मई 42
12 मई 41
11 मई 38
10 मई 38
09 मई 38
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें