फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कुत्ते के काटने से युवक की मौत, दहशत में परिवार, 32 सदस्यों ने लगवाया एंटी रेबीज का इंजेक्शन

Tue, 21 Mar 2023 04:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : कुत्ते के काटने से एक युवक की मौत हो गई। इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। इसके बाद परिवार के 32 सदस्यों ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।
विज्ञापन
परिवार के 32 लोगों ने लगवाएं टीके। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बिनौली क्षेत्र के हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी युवक को हापुड़ में कुत्ते ने काट लिया। दो माह बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं संक्रमण से भयभीत परिवार के 32 लोगों ने मंगलवार को सीएचसी बिनौली पहुंचकर एंटी रेबीज के टीके लगवाएं। 

विज्ञापन


हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी दीपक (28) पुत्र चंद्रपाल कश्यप दो माह पहले हापुड़ के कंडोला गांव में कोल्हू पर कार्य करने गया था। जहां उसके पैर में कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद वह अपने घर वापस चला आया। भाई यशवीर ने बताया कि दीपक ने कुत्ते के काटने के बाद कोई भी टीका नहीं लगवाया था। जिस कारण नौ मार्च को उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान वह पागलों जैसी हरकतें करने लगा। 

इसके बाद परिजनों ने उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 17 मार्च को उपचार के दौरान दीपक की मौत गई। वहीं अंतिम संस्कार करने के बाद में परिवार के लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बन गया और वह भयभीत हो गए। ग्राम प्रधान सनुज राठी ने घटना की जानकारी सीएचसी बिनौली पर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई ठंड, ओलावृष्टि से चिंता में डूबा किसान, गेहूं-सरसों की फसल को भारी नुकसान

विज्ञापन

परिवार के 32 लोगों को लगवाएं टीके
बताया गया कि मंगलवार को मृतक की मां ओमकली, पत्नी अनिता, बच्चे आदि, आदिका, भाई यशवीर, सतबीर, विपिन, चाचा मांगे, रविंद्र, जोड़ सिंह, गीता, सविता, सोनी, मेघा, रेणु, शिवानी, अन्नू, रितिक, नितिन, सावन, राजन, सागर सहित परिवार के 32 लोगों ने सीएचसी बिनौली पहुंचकर एंटी रेबीज के टीके लगवाएं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार के 32 लोगों को एंटी रेबीज के टीके लगाएं गए हैं। 

यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: रुतबा होगा कम, मर्सिडीज समेत 32 लग्जरी गाड़ियां और जमीन-हॉस्पिटल व स्कूल होंगे जब्त

पत्नी के कहने पर भी नहीं लगवाया था टीका
मृतक के भाई यशवीर ने बताया कुत्ते के काटने के बाद दीपक हापुड़ से घर आया गया था। परिवार के लोगों व उसकी पत्नी अनिता ने भी उससे रेबीज का टीका लगवाने को कहा लेकिन, उसने टीका नहीं लगवाया। वह रोते हुए कह रहा था कि यदि दीपक टीका लगवा लेता तो उसकी मौत न होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें