फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पत्नी ने 112 पर कॉल कर पुलिस से की पति की शिकायत, पुलिस से बचने को तालाब में कूदा युवक, मौत

Wed, 11 Sep 2024 09:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

पति ने मारपीट की, तो पत्नी ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पीछा किया तो युवक तालाब में कूद गया। एक घंटे बाद उसका शव ही निकाला जा सका। 
विज्ञापन
संदीप की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्रवाल मंडी टटीरी के गौरीपुर मीतली गांव में पत्नी से झगड़े की शिकायत पर पहुंची पुलिस से बचने के लिए युवक तालाब में कूद गया। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलाप करती संदीप की मां। - फोटो : अमर उजाला
गौरीपुर मीतली गांव का रहने वाला संदीप (35) मजदूरी करता था। बुधवार शाम संदीप का अपनी पत्नी सुधा के साथ झगड़ा हो गया। सुधा ने डायल 112 पर फोन करके मारपीट करने की शिकायत कर दी। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने संदीप को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस कर्मी उसके पीछे दौड़े तो वह उनसे बचने के लिए गांव के तालाब में कूद गया। इसका पता चलने पर ग्रामीण संदीप को बचाने के लिए तालाब में कूद गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने संदीप को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहां पहुंची मृतक की मां कमलेश ने उसकी पत्नी पर आरोप लगाए। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि गौरीपुर मीतली गांव में पत्नी से मारपीट की शिकायत पर पुलिस की टीम गई थी। उसके बाद घटना कैसे हुई और किसकी गलती है, इसकी जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें