फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat Video: बुर्जुग पर भी नहीं खाया तरस, चाकू-सरिये से किए ताबड़तोड़ वार, जान की भीख मांगता रहा परिवार

Sat, 06 Apr 2024 06:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के खेकड़ा से मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक परिवार के तीन लोगों पर पड़ोसी परिवार ने लाठी डंडो, चाकू और सरिये से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
मारपीट करते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा में मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कस्बे के घास मंडी इलाके में पड़ोसी परिवार के लाेगों ने एक महिला सहित तीन लोगों को जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों ने कोतवाली में मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


बागपत में परिवार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के घासमंडी के रहने वाले ब्रजमोहन ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसका भाई कुलदीप मकान निर्माण करा रहा है। वह सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहा था। तभी पड़ोसी परिवार के छह लोग इसका विरोध करते हुए चाकू, सरिया और डंडे लेकर घर में घुस आए।

यह भी पढ़ें: Mission Election: जाटलैंड में गर्माहट पैदा कर गए सीएम योगी, बोले-नल चलाओ, कमल खिलाओ!

 

बागपत में परिवार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया। हमले में सिर में डंडा और कंधे में चाकू लगने से वह गंभीर घायल हाे गया। हमलावरों से बचने के लिए वह गली की ओर दौड़ पड़ा।

हमलावरों ने गली में भी उसे चारों ओर से घेर लिया और जमकर डंडे बरसाए। बीच-बचाव में आए बुजुर्ग माता-पिता को भी जमीन पर गिराकर बुरी तरह डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।

बागपत में परिवार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियों में गंभीर घायल बुजुर्ग महिला सड़क पर बेहोश पड़ी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

बागपत में परिवार से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
वहीं मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें