फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह बोले- केवल पंजाब में किसानों का आंदोलन

Mon, 19 Feb 2024 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन सिर्फ पंजाब से ही चल रहा है। केंद्र सरकार किसानों के साथ है। 
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह बीच में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के पुरा महादेव मंदिर पर सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। जहां जनरल वीके सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन सिर्फ पंजाब से चल रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह आज सुबह ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कराकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कराया।

इसके बाद जनरल वीके सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर में आने का बहुत दिनों से मन था लेकिन किसी न किसी कार्य की वजह से आना नहीं हो पा रहा था। आज यहां आकर मन की इच्छा पूरी हुई।
विज्ञापन


किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ पंजाब से चलाया जा रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के साथ है और किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें