फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मुफ्ती की डांट से नाराज मस्जिद में पढ़ने वाले दो नाबालिगों ने की थीं तीन हत्याएं, हथियार बरामद

Sun, 12 Oct 2025 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

मस्जिद में पढ़ने वाले दो नाबालिगों ने घटना को अंजाम दिया था जो पास में रहते हैं। इन दोनों की उम्र 15-16 साल है। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांगनौली में मस्जिद परिसर में कमरे में मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना और बच्चियों सोफिया व सुमाइया की हत्या का शनिवार देर रात खुलासा हो गया। मस्जिद में पढ़ने वाले दो नाबालिगों ने घटना को अंजाम दिया था जो पास में रहते हैं। इन दोनों की उम्र 15-16 साल है। 

विज्ञापन


पुलिस ने डीवीआर को लैब में भेजने के बाद जांच कराई तो कैमरे बंद करता हुआ पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग दिख रहा है। पुलिस ने उसको पकड़कर पूछताछ की तो उसने हत्या में प्रयुक्त राजमिस्त्री के कार्य में इस्तेमाल होने वाली हथौड़े की तरह की बिसौली गांव से बरामद कराई। 

एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार उसने बताया कि वह और उसका दोस्त मस्जिद में दीनी तालीम लेने आते हैं। उनको ज्यादातर इब्राहिम पढ़ाते थे तो कभी इसराना पढ़ाती थी। इब्राहिम उनको डांटने के साथ ही पिटाई कर देते थे। इसलिए वो गुस्से में थे और परिवार को मारने की योजना बनाई। इसके लिए कई दिन से फिराक में लगे थे।
विज्ञापन


उनको पता चला कि शनिवार को इब्राहिम देवबंद गए हैं तो दोपहर में दोनों मस्जिद में आए। मस्जिद में नीचे काम करने के लिए बिसौली रखी हुई थी जिसको उठाकर ले गए।  पहले इसराना पर वार किए और फिर बच्चियों पर वार कर दिया। इस तरह तीनों की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद गांव के पास ही घूमते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें