फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हाईवे पर कैंटर की टक्कर लगने से पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर जीजा और साले की मौत, घर में पसरा मातम

Fri, 01 May 2026 07:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

साहिल और उसका साला शादाब हरियाणा से भूसे का ट्रॉली लेकर बागपत आ रहे थे। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात आईसीआईसीआई बैंक के पास हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
शादाब और साहिल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर आईसीआईसीआई बैंक के पास बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे कैंटर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार बागपत के केतीपुरा की नई बस्ती निवासी साहिल (22) और पुराना कस्बा मिर्धानपुर निवासी उसके साले शादाब (25) की मौत हो गई, जबकि भूसे की ट्रॉली पर बैठा उसका बड़ा भाई समीर बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक अपना कैंटर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बागपत शहर के केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती निवासी समीर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने छोटे भाई साहिल और उसके साले शादाब के साथ हरियाणा से भूसे की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस लौट रहे थे। रात में आईसीआईसीआई बैंक के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली साइड में खड़ी करने लगे। तभी पीछे से आए कैंटर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। 
 

इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर पलट गया। लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे साहिल और शादाब को बाहर निकाला। शादाब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल साहिल का सीएचसी में उपचार कराया, जहां उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाकर जाम खुलवाया। जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कैंटर चालक का पता लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

दो बच्चों का पिता था साहिल
केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती निवासी साहिल के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वह अपने परिवार में चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था, जबकि शादाब छह भाई बहनों में चौथे नंबर का था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें