राखी का फाइल फोटो, विक्रांत हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
गुमशुदगी से शुरू हुई थी जांच
विक्रांत 15 अप्रैल को कार्यालय से लौटने के बाद अचानक लापता हो गए थे। अगले दिन कार्यालय नहीं पहुंचे तो सहकर्मियों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद 23 अप्रैल को उनकी पत्नी प्राची ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि विक्रांत और राखी के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी।
बैंक से निकाले थे चार लाख रुपये
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि लापता होने से दो दिन पहले विक्रांत ने अपने बैंक खाते से चार लाख रुपये निकाले थे। हालांकि यह राशि किस लिए निकाली गई थी, इसका अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पार्टी के दौरान लगी थी गोली
सूत्रों के अनुसार विक्रांत के लापता होने से पहले राखी कश्यप के घर पर एक पार्टी हुई थी। इसमें विक्रांत के अलावा सुधारस चौहान और कपिल भी मौजूद थे। इसी दौरान विक्रांत को गोली लगने की बात सामने आई।
आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
राखी कश्यप की हत्या के मामले में भाजपा नेता सुधारस और उसके साथी कपिल का नाम सामने आया। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी और कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को बड़ौत रोड स्थित चौहान एंक्लेव कॉलोनी से सुधारस को भी गिरफ्तार कर लिया।